Breaking News

प्रभुदेवा की 'मूनवॉक' में ए.आर. रहमान बनेंगे गुस्सैल फिल्म निर्देशक


मनोरंजन 28 November 2026
post

प्रभुदेवा की 'मूनवॉक' में ए.आर. रहमान बनेंगे गुस्सैल फिल्म निर्देशक

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और डांसर प्रभुदेवा की आगामी फिल्म 'मूनवॉक' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच इसकी कहानी और कलाकारों के किरदारों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म की सबसे खास बात ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का अभिनय की दुनिया में कदम रखना है। रहमान फिल्म में एक गुस्सैल फिल्म निर्देशक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि वह पर्दे पर अपने ही नाम यानी ए.आर. रहमान के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में प्रभुदेवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। करीब तीन दशक बाद दोनों दिग्गज कलाकार एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। 'मूनवॉक' को कॉमेडी, संगीत, डांस और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म बताया जा रहा है

मूनवॉक' का सबसे बड़ा आकर्षण ए.आर. रहमान का अभिनय डेब्यू है। अब तक अपनी शानदार धुनों और संगीत के जरिए दुनियाभर में पहचान बनाने वाले रहमान इस बार कैमरे के सामने एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक ऐसे निर्देशक का किरदार निभा रहे हैं, जो छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाता है। ट्रेलर में उनका गुस्सैल अंदाज और प्रभुदेवा के साथ उनकी नोकझोंक देखने को मिलती है।

रहमान का यह किरदार काल्पनिक फिल्म निर्देशक का है, जिसका नाम भी ए.आर. रहमान रखा गया है। निर्देशक मनोज एनएस के मुताबिक, शुरुआत में रहमान की भूमिका छोटी थी, लेकिन सेट पर उनके स्वाभाविक अंदाज और व्यक्तित्व को देखकर इसे विस्तार दिया गया। रहमान ने भी अपने अभिनय अनुभव को सहज बताया है। उनका कहना है कि रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को कभी नरम तो कभी सख्त होना पड़ता है

फिल्म में प्रभुदेवा बाबूट्टी नाम के एक युवा कोरियोग्राफर की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बाबूट्टी की जिंदगी उस समय उलझ जाती है, जब उसकी जिंदगी में नागमा और स्मिता नाम की दो महिलाएं आती हैं। इनमें से एक महिला को बेहद सनकी बताया गया है। इसके अलावा उसके आसपास कई अजीबोगरीब किरदार मौजूद हैं, जो कहानी में हास्य और उलझन पैदा करते हैं।

बाबूट्टी का जीवन रिश्तों, दोस्तों और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच फंसता नजर आता है। ट्रेलर में शादी, रिश्तों और गलतफहमियों से जुड़े कई मजेदार दृश्य दिखाए गए हैं। प्रभुदेवा का डांस फिल्म की खासियत होने वाला है। ट्रेलर में उनकी शानदार डांसिंग स्किल्स की झलक भी देखने को मिलती है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER