Breaking News

विशेष सत्र के लिए LJP(R) और शिवसेना(शिंदे गुट) ने जारी किया व्हिप, सुप्रिया सुले इंडिया ब्लॉक की बैठक में नहीं होंगी शामिल


देश 27 November 2026
post

विशेष सत्र के लिए LJP(R) और शिवसेना(शिंदे गुट) ने जारी किया व्हिप, सुप्रिया सुले इंडिया ब्लॉक की बैठक में नहीं होंगी शामिल

संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। दूसरी ओर, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) ने भी अपने आठ लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। LJP(R) ने भी अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। इस बीच सुप्रिया सुले ने कहा है कि उनकी पार्टी विधेयक का मसौदा देखने के बाद ही अपना रुख तय करेगी।

उधर, तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK ने भी परिसीमन विधेयक को लेकर अपने रुख में कुछ नरमी के संकेत दिए हैं। पार्टी का कहना है कि अगर नए विधेयक में राज्यों के मौजूदा प्रतिनिधित्व की हिस्सेदारी सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी, तो वह इसका समर्थन करने पर विचार कर सकती है। हालांकि, पार्टी ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है।

संसद के विशेष सत्र से पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर 30 नवंबर से शुरू होने वाली कार्यवाही में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना के सभी सांसदों को 29 नवंबर की रात तक दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। पार्टी के लोकसभा में 13 और राज्यसभा में दो सांसद हैं। शिंदे 28 नवंबर को मुंबई में पार्टी सांसदों की बैठक भी करेंगे। इसमें संसद के विशेष सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी।

शरद पवार की NCP (SP) ने भी अपने सभी आठ लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। पार्टी का तीन लाइन का व्हिप सांसद अमोल कोल्हे ने जारी किया है। व्हिप में कहा गया है कि लोकसभा में महत्वपूर्ण विधायी कामकाज होना है, इसलिए सभी सांसद बिना किसी चूक के सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।


You might also like!


RAIPUR WEATHER