Breaking News

रायपुर-भिलाई-धमतरी में ED की छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच


छत्तीसगढ़ 27 November 2026
post

रायपुर-भिलाई-धमतरी में ED की छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच

रायपुर   छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह करीब 6 बजे से रायपुर, भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। अलग-अलग टीमों ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ पहुंचकर दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की। फिलहाल कार्रवाई के कारण, संबंधित व्यक्तियों और बरामद सामग्री को लेकर ED की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

रायपुर, भिलाई और धमतरी में दबिश
मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीमें स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ सुबह तड़के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचीं। वहां दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन लोगों या प्रतिष्ठानों के यहां छापेमारी की गई है। कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल ED की ओर से यह आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि छापेमारी किस मामले या कथित घोटाले से जुड़ी है।

30 अक्टूबर को भी हुई थी ED और EOW की कार्रवाई
इससे पहले 30 अक्टूबर को भी ED और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की थी। उस दौरान राजधानी रायपुर के बैरन बाजार इलाके में अनवर ढेबर के आवास पर भी ED की टीम पहुंची थी।

इसके अलावा CGMSC और कोयला मामले से जुड़े ठिकानों पर भी जांच की गई थी। EOW की टीमों ने भी अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जरूरी साक्ष्यों और दस्तावेजों की पड़ताल की थी।

फिलहाल रायपुर, भिलाई और धमतरी में चल रही ताजा कार्रवाई को लेकर ED की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER