लाहौर, 27 नवंबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
ये अनुबंध 30 जून, 2027 तक प्रभावी रहेंगे। तीन श्रेणियों में जारी सूची के अनुसार मुनीबा अली सिद्दीकी, नशरा संधू और सिदरा अमीन को श्रेणी बी में रखा गया है। आयशा जफर, गुल फिरोजा और सदफ शमास को श्रेणी सी में जगह मिली है। मुनीबा और सिदरा पिछले अनुबंध चक्र में श्रेणी ए का हिस्सा थीं, लेकिन इस बार उन्हें श्रेणी बी में भेज दिया गया है। गुल फिरोजा और सदफ शमास ने श्रेणी डी से श्रेणी सी में जगह बनाई है, जबकि आयशा जफर पहली बार केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल हुई हैं।
पीसीबी ने बताया कि खिलाड़ियों की श्रेणियां तय करते समय उनके हालिया प्रदर्शन और फिटनेस के साथ-साथ टीम की भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। नई सूची में पिछले सत्र के 13 खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। इनमें आलिया रियाज, डायना बैग, रमीम शमीम, नाजिहा अल्वी, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, सिदरा नवाज, सैयदा आरूब शाह, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर शामिल हैं। इनके अलावा उभरती हुई खिलाड़ी ऐमान फातिमा और शवाल जुल्फिकार भी केंद्रीय अनुबंध से बाहर हो गई हैं।
बोर्ड ने यह भी कहा कि केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाली खिलाड़ियों का नियमित रूप से फिटनेस आकलन किया जाएगा और उन्हें अनुबंध की पूरी अवधि के दौरान निर्धारित मानकों को बनाए रखना होगा।
केंद्रीय अनुबंध
श्रेणी ए: फातिमा सना, सादिया इकबाल।
श्रेणी बी: मुनीबा अली सिद्दीकी, नशरा संधू, सिदरा अमीन।
श्रेणी सी: आयशा जफर, गुल फिरोजा, सदफ शमास।
Breaking News
- भविष्य में ज़्यादा एमिशन होने पर बिजली गिरना 140% तक आम हो सकता है: स्टडी
- सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को दीपाथून में दीप जलाने का आदेश दिया, सुब्रमण्यस्वामी मंदिर के ट्रस्टियों को सस्पेंड किया
- नौसेना को मिला प्रोजेक्ट 17ए का आखिरी एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट ‘विंध्यगिरी’
- मोदी ने आईओआरए के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात, महासागर विजन को आगे बढ़ाने पर दिया जोर
- विशेष सत्र के लिए LJP(R) और शिवसेना(शिंदे गुट) ने जारी किया व्हिप, सुप्रिया सुले इंडिया ब्लॉक की बैठक में नहीं होंगी शामिल
- प्रसंगवश : जल संकट की मार अब पशुधन पर भी
- ’कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत और जनपद पंचायत में ली शपथ, ‘जाबो वोटर’ कार्यक्रम में बच्चों ने जानीं संविधान की विशेषताएं’
- रायपुर-भिलाई-धमतरी में ED की छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच
- संसद का विशेष सत्र बुलाना स्वागतयोग्य, परिसीमन से बढ़ेगा जनप्रतिनिधित्व और महिलाओं को मिलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री साय
- स्टील की बढ़ती मांग के बीच आयात में भारी वृद्धि, घरेलू उद्योग के लिए नई चुनौती
पीसीबी ने महिला खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध घटाकर आठ किए, फातिमा और सादिया इकबाल श्रेणी ए में







