Breaking News

जब कड़ी सुरक्षा के बीच इस फैन ने थलपति Vijay को कर लिया किस, CM का रिएक्शन हुआ वायरल


मनोरंजन 27 November 2026
post

जब कड़ी सुरक्षा के बीच इस फैन ने थलपति Vijay को कर लिया किस, CM का रिएक्शन हुआ वायरल

आमतौर पर किसी राज्य के मुख्यमंत्री के आसपास कड़ी सुरक्षा और प्रोटोकॉल का घेरा देखने को मिलता है, लेकिन तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा फैन सुरक्षा घेरे के बीच विजय के गाल पर प्यार से किस कर लेता है. बच्चे की इस मासूम हरकत पर मुख्यमंत्री का रिएक्शन देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आखिर क्या है इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी, आइए जानते हैं.

चेन्नई में आयोजित 'टीवीके एजुकेशन अवार्ड्स' समारोह का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरके कन्वेंशन सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शामिल हुए थे. इसी दौरान एक छोटा बच्चा उनके पास पहुंचा और प्यार से उनके गाल पर किस कर लिया.

बच्चे की इस अचानक हरकत से विजय पहले तो थोड़ा हैरान हुए, लेकिन अगले ही पल वह मुस्कुराने लगे. उन्होंने बच्चे से थोड़ी देर प्यार से बात भी की. वहां मौजूद लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है.

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों को बच्चे की मासूमियत और मुख्यमंत्री का शांत व सहज व्यवहार काफी पसंद आ रहा है. कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं. फिल्मों में लंबे समय तक काम करने की वजह से विजय के चाहने वालों की संख्या बहुत बड़ी है. ऐसे में मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आम लोगों के साथ उनका यह अपनापन फैंस को खूब भा रहा है.

You might also like!


RAIPUR WEATHER