भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलासा किया है. रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह चुके शमी का पूरा ध्यान अब वनडे और टी20 क्रिकेट पर है. हालांकि, उनके दिमाग में फिलहाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप या 2028 टी20 वर्ल्ड कप नहीं चल रहा है. शमी का कहना है कि वह अभी सिर्फ अपने खेल, फिटनेस और लय पर ध्यान देना चाहते हैं. टीम इंडिया में वापसी को लेकर भी उन्होंने चयनकर्ताओं पर फैसला छोड़ दिया है.
उनका पूरा ध्यान क्रिकेट खेलने और अपनी लय बनाए रखने पर है.
शमी ने कहा, "मैंने इन सब चीजों को गिनना बंद कर दिया है. अब मैं अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं. चयनकर्ता जो भी तय करेंगे, वह बेहतर होगा. मेरी तरफ से बस एक ही चीज है कि खेलते रहना है, रिदम में रहना
हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने साफ किया कि इस फैसले को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है. उनका मानना है कि शरीर पर लगातार ज्यादा बोझ डालना सही नहीं है. अब वह अपने करियर के बाकी समय में व्हाइट बॉल क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं.
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शमी के पास अब घरेलू क्रिकेट में मैच चुनने का विकल्प भी रहेगा. विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह जरूर खेलेंगे, लेकिन अब यह तय कर सकते हैं कि कौन सा मैच खेलना है और किसे छोड़ना है. शमी ने कहा कि पहले की तरह उन पर सभी मैच खेलने का दबाव नहीं होगा. वह अपनी फिटनेस को ध्यान में रखकर मुकाबलों का चयन कर सकेंगे. उनका लक्ष्य अगले सीजन तक फिट रहना और अच्छी क्रिकेट खेलना है.







