Breaking News

कोरिया : इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को


शहर 26 November 2026
post

कोरिया : इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को

कोरिया 26 नवम्बर 2026/

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसंबर 2026 को किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण बड़े ही सौहाद्रपूर्ण माहौल में किया जाना है। लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, दीवानी, मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के मामले, बैंक एवं बिजली से संबंधित मामले, निष्पादन मामले, पारिवारिक प्रकरण तथा बैंक से संबंधित ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में पेश नहीं हुये हैं उनका भी निराकरण किया जाता है। 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, श्री योगेश पारीक ने अधिवक्ता संघ के साथ बैठक आयोजित कर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरण को रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरण निराकरण में सहयोग प्रदान करने हेतु कहा तथा लोक अदालत को अधिक से अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु सुझाव भी अधिवक्ताओं से मांगा गया।

उक्त बैठक में माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जिला कोरिया श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटीज कोरिया बैकुण्ठपुर श्री आशीष पाठक, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री समीर कुजूर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, श्री एस०एस० अंसारी, सचिव ध्रुव कुमार कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आशिष गुप्ता, पदाधिकारीगण एवं अधिवक्तागण एवं लीगल एड फिफेंस कौंसिल उपस्थित रहे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER