कोलकाता, 26 नवंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कोलकाता आगमन पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
नितिन गडकरी के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए कोलकाता आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात भी हुई।
गौरतलब है कि, नितिन गडकरी देश में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र के विकास और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में देशभर में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने और आधुनिक आधारभूत ढांचे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया गया है।
वहीं, डॉ. अजय कुमार पोद्दार पश्चिम बंगाल सरकार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचई) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के कोलकाता आगमन पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा किए गए स्वागत को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Breaking News
- कोरिया : इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को
- 3271 नए उद्योग स्थापना से 54 हजार से अधिक लोगों को मिला प्रत्यक्ष रोजगार
- 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
- रायपुर : जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात
- घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य स्वागत
- अमित शाह ने ‘रामायण’ फिल्म की टीम से की मुलाकात, श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना
- आआपा के स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों को दी बधाई
- महाराष्ट्र : शरद पवार ने बुलाई अहम बैठक, एनसीपी के विलय और किसान आंदोलन पर होगी चर्चा
कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य स्वागत







