नई दिल्ली, 26 नवंबर आम आदमी पार्टी (आआपा) गुरुवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर, 2012 को दिल्ली के जंतर-मंतर से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने पार्टी की औपचारिक घोषणा की थी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में आआपा के अब तक के सफर को याद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने बहुत कम समय में लंबा सफर तय किया है। उन्होंने लिखा कि जब पार्टी का गठन हुआ था, तब कई तरह के सवाल उठाए गए थे। लोगों को संदेह था कि पार्टी कितने दिन टिकेगी और क्या उसके नेता राजनीति में कुछ कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सवालों और चुनौतियों के बावजूद पार्टी ने पूरे देश के लोगों का दिल और विश्वास भी जीता। उन्होंने कहा कि आआपा ने दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई। जम्मू-कश्मीर, गोवा और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भी पार्टी को लोगों का समर्थन और प्यार मिला।
केजरीवाल ने कहा कि आआपा ने हमेशा काम की राजनीति को प्राथमिकता दी और शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी राजनीति के प्रभाव में बदलने के बजाय राजनीति में बदलाव लाने में सफल रही है। उन्हाेंने आगे कहा कि अभी देश के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। आआपा न तो डरेगी और न ही पीछे हटेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान के लिए आभार जताया
Breaking News
- कोरिया : इस वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को
- 3271 नए उद्योग स्थापना से 54 हजार से अधिक लोगों को मिला प्रत्यक्ष रोजगार
- 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
- रायपुर : जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात
- घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य स्वागत
- अमित शाह ने ‘रामायण’ फिल्म की टीम से की मुलाकात, श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना
- आआपा के स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों को दी बधाई
- महाराष्ट्र : शरद पवार ने बुलाई अहम बैठक, एनसीपी के विलय और किसान आंदोलन पर होगी चर्चा
आआपा के स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों को दी बधाई







