Breaking News

PMLA में ED को बड़ा झटका: संपत्ति जब्ती पर अंतिम फैसला लेने वाली बेंच में न्यायिक सदस्य जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश


देश 26 November 2026
post

PMLA में ED को बड़ा झटका: संपत्ति जब्ती पर अंतिम फैसला लेने वाली बेंच में न्यायिक सदस्य जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संपत्ति जब्त करने की शक्तियों पर अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी की ओर से अस्थायी रूप से कुर्क की गई संपत्ति की जब्ती की पुष्टि करने का अधिकार रखने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना अनिवार्य है। अदालत ने कहा कि न्यायिक सदस्य के बिना गठित एक सदस्यीय पीठ संपत्ति कुर्की को अंतिम मंजूरी नहीं दे सकती।

गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना वाली बेंच ने ये फैसला सुनाया। अदालत ने साफ कर दिया धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जब भी संपत्ति कुर्की पर आखिरी सुनवाई या फैसला होगा, वहां एक न्यायिक सदस्य जरूर होना चाहिए।

कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी करना है, तो उसमें न्यायिक सदस्य की जरूरत नहीं है। ये सिर्फ अंतिम सुनवाई और फैसले के वक्त ही जरूरी रहेगा।

पीएलएमए की धारा 8 में जो सुनवाई होती है, वो सीधी-सीधी संबंधित व्यक्ति के संपत्ति और उसके संवैधानिक अधिकारों पर असर डालती है। इसमें कानून की गहरी समझ और सबूतों का सही आकलन जरूरी होता है। यही वजह है कि सुनवाई के वक्त ऐसे शख्स की मौजूदगी जरूरी है, जिसने कानून पढ़ा-समझा हो और न्यायिक अनुभव रखता हो।

कोर्ट ने माना कि प्रशासनिक या वित्तीय सदस्य अपने-अपने काम के माहिर हो सकते हैं, लेकिन सबूतों की जांच, कानूनी प्रक्रियाएँ और निष्पक्ष फैसले के लिए न्यायिक समझ होना बहुत जरूरी है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER