पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ में बदलाव करते हुए झारखंड के पूर्व क्रिकेटर राजीव कुमार को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. राजीव इससे पहले करीब आठ साल तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ फील्डिंग कोच के रूप में काम कर चुके हैं. अब वह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन की जगह लेंगे.
बुधवार को राजीव कुमार की नियुक्ति की जानकारी दी. फ्रेंचाइजी ने उनके अनुभव पर भरोसा जताते हुए कहा कि फील्डिंग यूनिट के साथ काम करने और पूरे सीजन खिलाड़ियों के डेवलपमेंट में उनकी भूमिका अहम होगी. राजीव के साथ पारस म्हाम्ब्रे भी टीम के नए सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने हैं, जिन्हें फास्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है
राजीव कुमार झारखंड के पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व किया है. क्रिकेट से संन्यास या खेलने के बाद उन्होंने कोचिंग में अपना करियर बनाया. झारखंड की घरेलू टीम के साथ कोच के रूप में काम करने के बाद उन्हें में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने का मौका मिला.







