Breaking News

वन मंत्री कश्यप ने कोण्डागांव में किया 12 करोड़ के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन


छत्तीसगढ़ 25 November 2026
post

वन मंत्री कश्यप ने कोण्डागांव में किया 12 करोड़ के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर   प्रदेश के वन मंत्री  केदार कश्यप ने मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को कुल 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये की लागत के 10 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में सड़क निर्माण, छात्रावास भवन, आहाता निर्माण, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं। इनसे क्षेत्र में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक  पंकज चंद्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष  टोमेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वन मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही शांति और विश्वास का नया वातावरण निर्मित हुआ है। कभी नक्सलवाद के कारण जहां अधिकारी और कर्मचारी पहुंच नहीं पाते थे, आज वहां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। शासन की योजनाएं अब दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही हैं और विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने नक्सलवाद से क्षेत्र को मुक्त कराने में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर को विकसित और समृद्ध संभाग बनाने का संकल्प साकार हो रहा है। शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ गांवों तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचे।

वन मंत्री ने ग्राम बोटीकनेरा में 72.50 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत बोटीकनेरा में 10 लाख रुपये की लागत से पांच दुकानों वाले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है। इससे स्थानीय युवाओं को व्यवसाय एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER