Breaking News

पाकिस्तानी सीरीज पर बैन की मांग: AICWA ने पीएम मोदी से की अपील


मनोरंजन 25 November 2026
post

पाकिस्तानी सीरीज पर बैन की मांग: AICWA ने पीएम मोदी से की अपील

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर एक बार फिर मनोरंजन जगत पर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तानी कलाकारों और वहां बनने वाले कंटेंट को लेकर भारत में विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक पाकिस्तानी वेब सीरीज को भारत में रिलीज होने से रोकने की अपील की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नेटफ्लिक्स पर भी पाकिस्तानी कंटेंट के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। जिस सीरीज को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, उसका नाम 'जो बचे हैं संग समेट लो' (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo) है। यह सीरीज 4 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसमें पाकिस्तान के कई चर्चित कलाकार नजर आने वाले हैं। सीरीज का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है

AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में पाकिस्तानी सीरीज को भारत में रिलीज नहीं करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में पाकिस्तान में निर्मित फिल्मों, वेब सीरीज, गानों और अन्य मनोरंजन सामग्री को भारतीय दर्शकों तक नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। एसोसिएशन ने अपने बयान में 'नेशन फर्स्ट' यानी राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की भावनाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। संगठन ने नेटफ्लिक्स इंडिया सहित दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म से भी अपील की है कि वे भारत में किसी भी तरह के पाकिस्तानी कंटेंट का प्रसारण न करें। AICWA ने यह भी मांग की है कि सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म सार्वजनिक रूप से इस संबंध में अपना रुख स्पष्ट करें

एसोसिएशन ने अपने विरोध के पीछे भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों तथा देश में हुए आतंकी हमलों का हवाला दिया है। पत्र में पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ऐसी परिस्थितियों में पाकिस्तानी मनोरंजन सामग्री को भारतीय प्लेटफॉर्म पर जगह देना उचित नहीं है। AICWA ने सीरीज में काम करने वाले कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के बयानों पर भी आपत्ति जताई है। संगठन का आरोप है कि इनमें से कुछ कलाकारों ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारत के खिलाफ बयान दिए थे। इसी आधार पर एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय मनोरंजन उद्योग में काम करने की अनुमति नहीं देने की अपनी पुरानी मांग को दोहराया है


You might also like!


RAIPUR WEATHER