Breaking News

26/11 आतंकी हमले के वक्त 'तेरे बिन लादेन' की शूटिंग कर रहे थे Ali Zafar


मनोरंजन 25 November 2026
post

26/11 आतंकी हमले के वक्त 'तेरे बिन लादेन' की शूटिंग कर रहे थे Ali Zafar

26 नवंबर 2008 - यह तारीख भारतीय इतिहास के सबसे काले पन्नों में दर्ज है. मुंबई में हुए उस आतंकी हमले की यादें आज भी लोगों को झकझोर देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस वक्त मुंबई दहशत के साये में थी, ठीक उसी दौरान पाकिस्तानी एक्टर अली जफर वहां अपनी डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'तेरे बिन लादेन' की शूटिंग कर रहे थे

एक तो पाकिस्तानी कलाकार और ऊपर से फिल्म का जोखिम भरा नाम- उस नाजुक वक्त में लोगों ने उन्हें फौरन पाकिस्तान लौटने की सलाह दी थी. मगर शूटिंग के महज दो-तीन दिन बाकी रहते अली जफर ने पीछे हटने से इनकार कर दिया. आखिर कैसे पूरी हुई थी यह फिल्म? आइए जानते हैं.

अली जफर ने वसीम अब्बास के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान बताया कि वह एक पाकिस्तानी कलाकार थे और भारत में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म का नाम 'तेरे बिन लादेन' था, जिसका विषय भी काफी अलग और जोखिम भरा था. ऐसे में मुंबई में 26/11 का हमला होना उनके लिए बेहद मुश्किल स्थिति थी


You might also like!


RAIPUR WEATHER