Breaking News

मिनी ऑक्शन के लिए बेन स्टोक्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, सबसे महंगे बेस प्राइस पर उतरेंगे


खेल 25 November 2026
post

मिनी ऑक्शन के लिए बेन स्टोक्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, सबसे महंगे बेस प्राइस पर उतरेंगे

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते नजर आ सकते हैं. उन्होंने IPL 2027 की नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है. 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली इस नीलामी में स्टोक्स 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर उतरेंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें नीलामी में शामिल होने की अनुमति दे दी है.

नीलामी में शामिल होने को लेकर असमंजस था. उन्होंने IPL 2025 की मेगा नीलामी में अपना नाम नहीं दिया था. BCCI के नियम के मुताबिक, जो विदेशी खिलाड़ी मेगा नीलामी में अपना नाम नहीं देते, वे अगली मिनी नीलामी में सीधे रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते. स्टोक्स 2026 की नीलामी में भी शामिल नहीं हुए थे. ऐसे में IPL 2027 की नीलामी में उनके खेलने पर सवाल उठ रहे थे. हालांकि, अब BCCI से अनुमति मिलने के बाद उनका रास्ता साफ हो गया है और अब वो इस सीजन के लिए खुद को रजिस्टर कराया है.

उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. अपने पहले ही सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. स्टोक्स ने 316 रन बनाने के साथ 12 विकेट भी लिए थे. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) चुना गया था.

You might also like!


RAIPUR WEATHER