कोरिया कोरिया जिले के 72 वर्षीय किसान बच्चालाल साहू ने मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन लेकर छिनडांड समिति के खरीदी केंद्र में 26.80 क्विंटल धान बेचा। रामचरित्तर साहू के पुत्र बच्चालाल ने बताया कि ऑनलाइन टोकन से उनका समय बचा। धान बिक्री से मिलने वाली राशि का उपयोग वे घर बनाने, खेती-बाड़ी और परिवार की अन्य जरूरतों के लिए करेंगे।
बच्चालाल साहू ने ऑनलाइन टोकन की सुविधा और कृषक उन्नति योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के लिए लागू नीति से वे खुश हैं। उन्होंने खरीदी केंद्र में प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर भी संतोष जताया।
बेमौसम बारिश से धान को नुकसान की आशंका पर बच्चालाल ने चिंता जताई। उन्होंने फसल को नुकसान होने पर कृषि विभाग को समय पर सूचना देने और क्षतिपूर्ति का दावा दर्ज करने की व्यवस्था का स्वागत किया।







