Breaking News

TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार


देश 24 November 2026
post

TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार

 मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को तमिलनाडु में एक महिला डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और उन्हें अश्लील मैसेज भेजने के मामले में तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने सवाल किया कि कई महीने पहले शिकायत के बारे में बताए जाने के बावजूद सरकार ने कोई असरदार कार्रवाई क्यों नहीं की। कोर्ट ने आगे पूछा कि क्या सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है।

सुनवाई के दौरान, जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने सरकार को आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया। यह मामला कल्लाकुरिची की महिला डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर द्वारा सत्ताधारी तमिझागा वेत्री कझगम (TVK) के MLA अरुल विग्नेश पर लगाए गए आरोपों से जुड़ा है।

सुनवाई के दौरान, जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि अगर उन्हें जरा भी ऐसा लगी कि सरकार किसी को बचा रही है, तो वे सरकार को जवाबदेह ठहराने और उसे शर्मिंदा करने में संकोच नहीं करेंगे। कोर्ट ने पूछा कि 31 जुलाई को सरकार के संज्ञान में शिकायत आने के बाद से अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

राज्य सरकार के वकील आर. जॉन सत्यन ने कोर्ट को बताया कि मंगलवार को इस शिकायत के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि, FIR दर्ज होने के बावजूद कोर्ट की यह चिंता बनी रही कि शुरुआती शिकायत के बाद प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने सवाल किया कि अश्लील संदेशों के मामले में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई और प्रशासन ने खुद पहल क्यों नहीं की

कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या सरकार ने शिकायतकर्ता से बात की है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए हैं? महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों के मामले में प्रशासन की जिम्मेदारी पर जज ने कहा कि चाहे मुख्य सचिव हों या सफाई कर्मचारी, हर किसी को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा पाने का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा, "किसी महिला की परेशानी समझने के लिए आपका महिला होना जरूरी नहीं है

You might also like!


RAIPUR WEATHER