नई दिल्ली, 24 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर आज गुरुनानक जयंती पर देशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही लचित दिवस पर असम के महान वीर लचित बोरफुकन का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, '' श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनका संदेश हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे, जो दया, एकजुटता और सभी के कल्याण की नींव पर टिका हो।'' उल्लेखनीय है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी का आज 557वां प्रकाश पर्व है। उनकी जयंती को देश में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा, '' लचित दिवस पर हम महान लचित बोरफुकन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके साहस और दृढ़ संकल्प ने असम की रक्षा करने में मदद की। उनका अद्भुत नेतृत्व और लोगों के प्रति उनका समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है, और साथ ही हमें असम की ताकत और जज्बे की याद दिलाता है।''
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''लचित दिवस के इस पावन अवसर पर हम महान नायक लचित बोरफुकन को नमन करते हैं, जिनके साहस और दृढ़ संकल्प ने असम की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका असाधारण नेतृत्व और लोगों के प्रति निस्वार्थ समर्पण पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को प्रेरित करता आ रहा है। साथ ही, उनके जीवन के आदर्श हमें असम की ताकत, साहस और आत्म-सम्मान की याद दिलाते हैं।''
Breaking News
- पति धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
- ऑनलाइन टोकन से बचा समय, 72 वर्षीय बच्चालाल साहू ने बेचा 26.80 क्विंटल धान
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
- मंडे टेस्ट में फिसली धनुष-ममूटी की फिल्म, चौथे दिन 61% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ के करीब
- निजी क्षेत्र के निवेश प्रस्तावों में 58.5 प्रतिशत की वृद्धि, पहली छमाही में 26.6 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा: सीआईआई
- हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर का महान त्याग
- 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP, पंजाब में AAP-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
- TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार
- क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी
- IFFI 2026: डायरेक्टर संदीप फ्रांसिस ने IFFI को फिल्ममेकर्स के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुनानक जयंती पर दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं, असम के वीर लचित बोरफुकन का किया स्मरण








