Breaking News

16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू बॉलीवुड करियर, फिर बने मशहूर कॉमेडी डायरेक्टर


मनोरंजन 23 November 2026
post

16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू बॉलीवुड करियर, फिर बने मशहूर कॉमेडी डायरेक्टर

साजिद खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक निर्देशक, अभिनेता, कॉमेडियन और टीवी होस्ट के तौर पर पहचाना जाता है. उनकी फिल्मों में कॉमेडी और मनोरंजन का खास अंदाज देखने को मिलता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने महज 16 साल की उम्र में डीजे के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बहन और मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान के साथ एक फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया था. टीवी पर लोगों को हंसाने से लेकर बड़े पर्दे पर कॉमेडी फिल्में बनाने तक उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है.

साजिद खान का जन्म 23 नवंबर 1970 को मुंबई में हुआ. उनका पूरा नाम साजिद कामरान खान है. वह फिल्ममेकर फराह खान के छोटे भाई हैं. उनके पिता कमरान खान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और स्टंटमैन के तौर पर काम कर चुके थे. ऐसे में साजिद का बचपन भी फिल्मों और मनोरंजन की दुनिया के बीच बीता. कॉलेज के दिनों में उनकी दिलचस्पी डांस, नाटक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में थी

साजिद के करियर का एक दिलचस्प पहलू यह है कि उन्होंने महज 16 साल की उम्र में डीजे का काम शुरू कर दिया था. वह पार्टियों और सामाजिक कार्यक्रमों में गाने बजाते थे. उस दौर में डीजे का काम आज जितना लोकप्रिय नहीं था, लेकिन साजिद ने कम उम्र में ही इस क्षेत्र में अपनी जगह बनाने की कोशिश शुरू कर दी थी. इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख किया और होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनानी शुरू की. साल 1995 में उन्होंने टीवी शो 'मैं भी डिटेक्टिव' को होस्ट किया. इसके बाद 'इक्के पे इक्का' और 'कहने में क्या हर्ज है' जैसे शोज में नजर आए. इन कार्यक्रमों में उनका मजाकिया अंदाज और बिना झिझक अपनी बात रखने का तरीका दर्शकों को पसंद आया. साल 2005 में उन्होंने 'सुपर सेल' शो भी होस्ट किया. टीवी पर काम करते हुए साजिद ने अपनी कॉमिक टाइमिंग को और बेहतर बनाया. यही अंदाज आगे चलकर उनकी फिल्मों में भी देखने को मिला.

You might also like!


RAIPUR WEATHER