नई दिल्ली, 23 नवंबर घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमत में सांकेतिक गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। कीमत में बदलाव होने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट आने के कारण यह चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,25,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- फ्रंटलाइन स्टाफ और स्थानीय समुदाय भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की रीढ़ हैं: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- IMD ने अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अनुमान लगाया है
- पब्लिकेशन्स डिवीज़न ने IFFI 2026 में किताब प्रेमियों और सिनेमा के शौकीनों को बुलाया
- पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर असुरक्षित पाया गया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी
- सिटी इकोनॉमिक प्रोडक्ट जल्द ही देश में जारी किया जाएगा: सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में 10वीं प्री-बजट कंसल्टेशन मीटिंग की अध्यक्षता की
- FSSAI की सख्ती: मानकों के उल्लंघन पर 5 कंपनियों के लाइसेंस रद्द
- भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ
- म्यूजियम में होगा BGMI का महासंग्राम, 3 दिसंबर को 56 खिलाड़ी भिड़ेंगे
- शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर ना गेंदबाजों और ना ही बल्लेबाजों के सिर फोड़ा ठीकरा
सर्राफा बाजार में सांकेतिक गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक







