खड़गपुर, 22 नवंबर। खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्लैटिनम जुबली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। शनिवार को संस्थान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में इस सिक्के का अनावरण किया गया।
यह स्मारक सिक्का चांदी से निर्मित है। इसका वजन 40 ग्राम और व्यास 44 मिलीमीटर है। सिक्के के दोनों ओर विशेष डिजाइन तैयार किया गया है। इसके एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष अंकित है। इसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा है। बाईं ओर देवनागरी लिपि में 'भारत' और दाईं ओर अंग्रेजी में 'INDIA' अंकित है। सिक्के के निचले हिस्से में रुपये का चिह्न और 75 का अंक दिया गया है।
सिक्के के दूसरी ओर खड़गपुर आईआईटी की प्लैटिनम जुबली का विशेष चिह्न अंकित है। इसके ऊपरी हिस्से में देवनागरी में 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर' और नीचे अंग्रेजी में 'इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खरगपुर' लिखा गया है। इसके डिजाइन में वर्ष 2025 के साथ हिंदी में 'प्लैटिनम जयंती' और अंग्रेजी में 'प्लेटिनम जुबली' भी अंकित है।
यह सिक्का विशेष रूप से संग्रह के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल सामान्य लेनदेन में नहीं किया जा सकेगा। प्रसिद्ध सिक्का विशेषज्ञ सुधीर लुणावत के अनुसार, इस स्मारक सिक्के का निर्माण कोलकाता टकसाल में किया गया है। इच्छुक संग्रहकर्ता कोलकाता टकसाल से इसे प्राप्त कर सकेंगे।
आईआईटी खड़गपुर की 75 वर्ष की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा के अवसर पर जारी यह स्मारक सिक्का संस्थान के इतिहास और उपलब्धियों को यादगार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Breaking News
- मोदी और मुर्मु को बालेन्द्र शाह देंगे नेपाल की दो ऐतिहासिक धरोहरों की प्रतिमाएं
- प्रधानमंत्री तारिक ने बांग्लादेश में 'अवामी लीग' की हिंसा के लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष की अपनी अपील के बाद लोगों द्वारा सोने की कम खरीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की
- नीदरलैंड के विदेश मंत्री विदेश मंत्री जयशंकर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलेंगे
- केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "साइकिलिंग को फैशन और जुनून बनाएं"
- वीर दुर्गादास राठौड़ की अमर वीरगाथा
- अलसी खाने के फायदे
- अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार आईबीएसएफ विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- 12 दिसंबर को खत्म होगी गंगा जल संधि, ढाका में भारत-बांग्लादेश की अहम बैठक आज
खड़गपुर आईआईटी की प्लैटिनम जुबली पर प्रधानमंत्री ने जारी किया 75 रुपये का स्मारक सिक्का







