Breaking News

छत्तीसगढ़ में सात जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट


छत्तीसगढ़ 21 November 2026
post

छत्तीसगढ़ में सात जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर, 21 नवंबर । चक्रवाती तूफान अकवान ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पार करने के बाद कमजोर पड़कर अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंड का असर अभी बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के 7 जिलों—बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा—में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद समेत अन्य जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। इस दौरान प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में दिन के तापमान में करीब 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन अचानक बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सिस्टम के कमजोर पड़ने के बावजूद 22 से 25 नवंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

लगातार हो रही बारिश ने खेतों और खरीदी केंद्रों में रखे धान के भीगने का खतरा बढ़ा दिया है। प्रशासन की ओर से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित और पात्र किसानों को समय पर मुआवजा व फसल बीमा का लाभ मिल सके।

You might also like!


RAIPUR WEATHER