पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक (Musadik Malik) शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने आगरा के ताजमहल और दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी इस मांग को मंजूरी नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने पाकिस्तानी मंत्री को स्पष्ट कर दिया है कि उनकी यात्रा केवल SCO कार्यक्रम तक सीमित रहेगी और उन्हें किसी अन्य स्थान पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
मुसादिक मलिक ने अपनी भारत यात्रा के दौरान ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाने की इच्छा जताई थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने इन दोनों जगहों पर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी मंत्री को बताया गया है कि वह भारत में केवल SCO के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर उनकी यात्रा की अनुमति नहीं होगी।







