डिब्रूगढ़ (असम), 20 नवंबर डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद लाेकसभा सांसद व कट्टरपंथी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब ले जाने के लिए पंजाब पुलिस की एक टीम बीते गुरुवार को डिब्रूगढ़ पहुंची थी। आज अमृतपाल को लेकर टीम पंजाब के लिए रवाना हो रही है। उसकी मेडिकल जांच जेल में ही की गयी है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की एक टीम अमृतसर ग्रामीण एसएसपी के नेतृत्व में 5 पुलिसकर्मियों के साथ डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची। टीम "वारिस पंजाब दे" के प्रमुख अमृतपाल सिंह को अमृतसर, पंजाब ले जाने के लिए आई है।
सूत्रों के अनुसार, डिब्रूगढ़ से दिल्ली के लिए आज दोपहर 2:40 बजे उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से अमृतपाल सिंह को पंजाब ले जाने की योजना है।
मालूम हो कि 8 नवंबर को उनकी दादी चौरन कौर (84) के निधन के बाद अमृतसर की एक अदालत ने अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल दी थी।
अमृतपाल सिंह को पंजाब में गिरफ्तार करने के बाद 23 अप्रैल, 2023 से असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया है। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद पुनः अमृतपाल को डिब्रूगढ़ ले जाने की सूत्रों ने जानकारी दी है।
सुरक्षा के मद्देनजर डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल और हवाई अड्डे के आसपास कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Breaking News
- ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाना चाहते थे पाकिस्तानी मंत्री, भारत सरकार ने नहीं दी इजाजत
- अमृतपाल को पंजाब ले जाने के लिए डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची पंजाब पुलिस की टीम
- अवैध खनन मामले में डीएमके के पूर्व मंत्री मूर्ति के आवास पर पुलिस की छापेमारी
- महासमुंद : बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर श्री विनय लंगेह
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण
- छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए आर्थिक मदद
- ‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर बाल वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे अपने अभिनव विचार और वैज्ञानिक समाधान
- PM तारिक रहमान ने शेख हसीना पर लगाया साजिश का आरोप; भारत का भी किया जिक्र
- US टेक में रुकावटों की वजह से ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन जांच के दायरे में, कर्स्टन डेविस को एक्टिंग साइबर डायरेक्टर बनाया गया
- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बैनक्रॉफ्ट का भारतीय अंदाज, केसरिया कुर्ता और तिलक में मनाया 34वां जन्मदिन
अमृतपाल को पंजाब ले जाने के लिए डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची पंजाब पुलिस की टीम







