Breaking News

PM तारिक रहमान ने शेख हसीना पर लगाया साजिश का आरोप; भारत का भी किया जिक्र


विदेश 20 November 2026
post

PM तारिक रहमान ने शेख हसीना पर लगाया साजिश का आरोप; भारत का भी किया जिक्र

आगजनी की घटनाएं बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके समर्थकों पर विदेश में बैठकर देश को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन 'सीमा पार' और वहां मौजूद 'मालिकों' का जिक्र कर उनका इशारा भारत की ओर माना जा रहा है.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की लालमोनिरहाट जिला इकाई की ओर से आयोजित रैली में तारिक रहमान ने कहा कि देश के लोग आगजनी, जबरन गुमशुदगी और हत्याओं की राजनीति से परेशान हो चुके हैं. उन्होंने कहा, "बहुत हो चुका. हमें इन आतंकवादियों, आगजनी करने वालों और हत्यारों को स्पष्ट जवाब देना होगा.

तारिक रहमान ने कहा कि जब वह लोगों के सामने खड़े हैं, उसी समय कुछ लोग देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. उनके मुताबिक, ये वे लोग हैं जो देश छोड़कर सीमा पार चले गए हैं और अब अपने 'मालिकों' को खुश करने के लिए साजिश कर रहे हैं.

उनका यह बयान शेख हसीना की ओर संकेत करता है. साल 2024 के जनविद्रोह के बाद सत्ता से हटने पर हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत चली गई थीं. वह करीब 16 साल तक देश की प्रधानमंत्री रही थीं. इसके बाद अंतरिम सरकार ने उनकी पार्टी अवामी लीग की राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था.

रहमान ने आरोप लगाया कि देश छोड़ने के बाद भी हसीना के समर्थक आगजनी और हिंसा की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग अब ऐसी राजनीति नहीं चाहते, जिसमें उनकी जान और आजीविका खतरे में पड़े.

You might also like!


RAIPUR WEATHER