ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ओपनर कैमरून बैनक्रॉफ्ट इन दिनों 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद को लेकर चर्चा में हैं. आठ साल पुराने इस मामले पर चुप्पी तोड़ने के बाद अब उन्होंने अपना 34वां जन्मदिन भी खास अंदाज में मनाया. बैनक्रॉफ्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कुर्ता पहने और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं. उनकी इस तस्वीर ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है.
बैनक्रॉफ्ट ने गुरुवार (19 नवंबर 2026) को अपना 34वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए फैंस और चाहने वालों का आभार जताया. उन्होंने लिखा, '34वां जन्मदिन ऐसा रहा जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा. आपके समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.' दिलचस्प बात यह है कि उनका यह जन्मदिन ऐसे समय आया है, जब 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर उनके नए खुलासों से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर हलचल मची हुई है
अपने जन्मदिन की जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह पारंपरिक कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं. उनके माथे पर तिलक भी लगा हुआ है. तस्वीर के साथ लिखे उनके संदेश से साफ है कि यह जन्मदिन उनके लिए खास रहा. उनकी इस तस्वीर की चर्चा के बीच क्रिकेट जगत की नजरें उनके हालिया बयानों पर भी टिकी हैं. दरअसल, बैनक्रॉफ्ट ने हाल ही में 2018 के सैंडपेपरगेट मामले को लेकर कई अहम बातें स्वीकार की हैं.







