Breaking News

नेपाल के पूर्व मुख्य सचिव एकनारायण अर्याल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी


विदेश 20 November 2026
post

नेपाल के पूर्व मुख्य सचिव एकनारायण अर्याल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

काठमांडू, 20 नवंबर   नेपाल के पूर्व मुख्य सचिव एकनारायण अर्याल के खिलाफ मलेशिया जाने वाले नेपाली प्रवासी श्रमिकों से कथित ठगी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह गिरफ्तारी वारंट नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) की जांच रिपोर्ट के आधार पर काठमांडू जिला अदालत ने जारी किया है। सीआईबी प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) उमा चतुर्वेदी ने इसकी पुष्टि की है।

इस मामले में बुधवार को सीआईबी ने दो पूर्व मंत्रियों सहित सरकार के छह वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व श्रम मंत्री शेरबहादुर कुँवर और रामेश्वर राय यादव, तत्कालीन सचिव विनोद केसी, सहसचिव राजीव पोखरेल और उमेश ढुंगाना तथा उपसचिव निर्मला गुरुङ शामिल हैं।

इससे पहले इसी मामले में कारोबारी कैलाश खड़का सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया गया है कि गिरफ्तारी वारंट जारी होने से एक दिन पहले गुरुवार सुबह अर्याल दिल्ली के लिए उड़ान भर चुके हैं। एआईजी चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तारी वारंट से पहले मंत्रालय से कुछ कागजात मांगे गए थे। हो सकता है मंत्रालय के किसी व्यक्ति ने उनको इस बात की सूचना दी हो। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डा इमिग्रेशन से पता चला है कि वो दिल्ली के विमान में सवार होकर वो फरार हो गए हैं ।

You might also like!


RAIPUR WEATHER