Breaking News

9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम


विदेश 19 November 2026
post

9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम

प्यू रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ जनसांख्यिकी विशेषज्ञ कॉनराड हैकेट ने इस बारे में कहा, 'यह धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि जन्म ले रहे बच्चों की वजह से हो रहा है.' प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2025 के बीच मुस्लिम महिलाओं की प्रजनन दर प्रति महिला 3.1 बच्चे रही, जबकि ईसाई महिलाओं में यह आंकड़ा 2.5 था. अन्य धर्मों की महिलाओं में औसत प्रजनन दर 1.6 रही. आबादी को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक स्थिर रखने के लिए आमतौर पर 2.1 की प्रजनन दर जरूरी मानी जाती है.

प्यू रिसर्च के अनुमान के मुताबिक, 2020 में दुनिया में ईसाइयों की आबादी करीब 2.27 अरब और मुसलमानों की संख्या लगभग 2.02 अरब थी. अनुमान है कि 2035 तक मुस्लिम आबादी बढ़कर 2.57 अरब हो जाएगी, जबकि ईसाइयों की संख्या करीब 2.52 अरब रहने की संभावना है. अगर मौजूदा रुझान जारी रहे तो 2070 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी 3.6 अरब से अधिक और ईसाइयों की संख्या 3 अरब से थोड़ी कम हो सकती है.

रिपोर्ट में 2020 से 2070 के बीच दुनिया के प्रमुख धार्मिक समूहों की आबादी में संभावित बदलाव का आकलन किया गया है. इसमें अलग-अलग समुदायों की उम्र, जन्म दर, प्रवासन और धार्मिक पहचान में बदलाव जैसे कारकों को शामिल किया गया है

प्यू रिसर्च के मुताबिक, आने वाले दशकों में हिंदुओं और यहूदियों की कुल आबादी बढ़ सकती है, लेकिन दुनिया की कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी घटने का अनुमान है. वहीं, बौद्ध आबादी में कुल संख्या और वैश्विक हिस्सेदारी, दोनों स्तरों पर गिरावट आ सकती है. चीन, दक्षिण कोरिया और जापान में संभावित जनसंख्या गिरावट को इसकी एक प्रमुख वजह माना गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2070 के बीच दुनिया की कुल आबादी में करीब 29 फीसदी वृद्धि हो सकती है. इस अवधि में ईसाई आबादी में लगभग 30 फीसदी और मुस्लिम आबादी में करीब 80 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है. प्यू के आकलन में शामिल धार्मिक समूहों में केवल मुस्लिम और ईसाई आबादी ही वैश्विक जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार के बराबर या उससे अधिक बढ़ती दिख रही है.

You might also like!


RAIPUR WEATHER