नई दिल्ली, 18 नवंबर त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से छपरा जंक्शन के लिए एक तरफ की आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04428 बुधवार, 18 नवंबर को शाम सात बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन 19 नवंबर को दोपहर एक बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह एक तरफ की आरक्षित विशेष ट्रेन होगी।
ट्रेन नई दिल्ली से रवाना होकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई, लखनऊ जंक्शन, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर जंक्शन होते हुए छपरा जंक्शन पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
Breaking News
- भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मना रहीं हैं काला दिवस
- जनरल धीरज सेठ ने चेक जनरल स्टाफ हेडक्वार्टर का दौरा किया, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर बातचीत की
- 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर! PM मोदी बोले, रेटिंग एजेंसियां भी कर रहीं भारत की तारीफ
- TMC से बगावत कर BJP खेमे में आने वाले सांसद यूसुफ पठान को गुजरात में मिलेगा 15 करोड़ का फायदा, कांग्रेस के विरोध के बावजूद हुआ फैसला
- तीन घंटे के लिए गांव आएंगे सांसद अमृतपाल, पूरा पंजाब अलर्ट पर, मान सरकार ने कहा- रुकना खतरनाक
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने थोक दवाओं के थोक बिक्री के लिए अलग लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया
- वटराना रेंटल्स का आईपीओ लॉन्च, पहले घंटे में ही हुआ फुली सब्सक्राइब
- रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
- नासिर हुसैन ने बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल पर पैट कमिंस के बयान पर उठाए सवाल
नई दिल्ली से छपरा के लिए आज चलेगी वन-वे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन








