जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने और दर्ज जानकारी में संशोधन कराने का अवसर दिया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं अभिहित अधिकारी मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, अपात्र नामों के विलोपन तथा दर्ज जानकारी में आवश्यक सुधार की कार्रवाई करेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम, जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों से अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम दर्ज नहीं है या व्यक्तिगत विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सुधार कराएं। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को किया जा चुका है। इस पुनरीक्षण के लिए एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और सभी को मतदान का अधिकार मिल सके।
Breaking News
- जयशंकर ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री किशिदा से की मुलाकात
- आने वाले दिनों में असम हिंदुत्व का मजबूत किला बनेगा : आलोक कुमार
- कोलंबिया यूनिवर्सिटी में की गई राहुल गांधी की टिप्पणियों को भाजपा ने अनर्गल बताया
- नई दिल्ली से छपरा के लिए आज चलेगी वन-वे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
- रायपुर : दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
- मुख्यमंत्री साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा
- रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी
- कैबिनेट का निर्णय : जल जीवन मिशन के नए नियम होंगे लागू, अबूझमाड़ में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय को अनुदान का निर्णय
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका
- बांग्लादेश में शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में तनाव
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका







