Breaking News

भारत को चुनौती देने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया खास प्लान, कप्तान टॉम लैथम ने खोले पत्ते, जानें संभावित प्लेइंग-11


खेल 18 November 2026
post

भारत को चुनौती देने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया खास प्लान, कप्तान टॉम लैथम ने खोले पत्ते, जानें संभावित प्लेइंग-11

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में 19 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इस दौरे का समापन टेस्ट सीरीज जीत के साथ करना चाहेगी। हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह चुनौती आसान नहीं होने वाली है। न्यूजीलैंड की टीम जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है, वहीं भारत चौथे स्थान पर काबिज है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक और कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान की पिच पर काफी घास नजर आ रही है। पिच से लेकर आउटफील्ड तक हर तरफ हरियाली दिखाई दे रही है। गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले पिच का मिजाज देखकर ऐसा लग रहा है कि यह तेज गेंदबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड ने तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने पिच की परिस्थितियों को देखते हुए जैकब डफी को काइल जैमीसन, मैट हेनरी और गेंदबाजी ऑलराउंडर नाथन स्मिथ के साथ टीम में शामिल किया है। इससे साफ है कि भारतीय बल्लेबाजों को कीवी तेज गेंदबाजों की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER