Breaking News

मस्जिद में घिरा लश्कर कमांडर लतीफ भट, सुरक्षाबलों ने सरेंडर करने को कहा तो बोला- मुझे अल्लाह से मिलना है


देश 18 November 2026
post

मस्जिद में घिरा लश्कर कमांडर लतीफ भट, सुरक्षाबलों ने सरेंडर करने को कहा तो बोला- मुझे अल्लाह से मिलना है

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर लतीफ भट एक मस्जिद में घिर गया. सुरक्षाबलों ने उससे संपर्क कर सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया. इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है और सुबह से ही गोलीबारी की खबरें सामने आई हैं.

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने लतीफ भट से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया. एक अधिकारी ने उससे कहा, "हम तुम्हारे साथ हैं." इस पर भट ने जवाब दिया, "मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है. मैं बहुत खुश हूं." उसने यह भी कहा कि उसके साथ अल्लाह के अलावा कोई नहीं है. बातचीत के बावजूद उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता

इससे पहले सोमवार को कुलगाम में हुई मुठभेड़ में लतीफ भट का साथी उमर निसार डार मारा गया था. पुलिस को शक है कि दोनों 11 नवंबर को अखरान इलाके में सीआरपीएफ के चेकपोस्ट पर हुए हमले में शामिल थे. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हुए थे.

मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया था. पुलिस के मुताबिक, इसमें लतीफ भट और उमर निसार डार 10 नवंबर को कई जगहों पर घूमते और हमले के बाद भागते दिखाई दिए थे. दोनों ने मीर बाजार, अखरान, हाब्लिश और किलम सहित कई स्थानों की रेकी की थी. पुलिस का कहना है कि इन जगहों का जायजा लेकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी

You might also like!


RAIPUR WEATHER