Breaking News

Oppo का धांसू टैबलेट लॉन्च, 10,050mAh बैटरी और 12.1 इंच स्क्रीन से मचाएगा धमाल


व्यापार 17 November 2026
post

Oppo का धांसू टैबलेट लॉन्च, 10,050mAh बैटरी और 12.1 इंच स्क्रीन से मचाएगा धमाल

स्मार्टफोन और टैबलेट बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने वाली कंपनी ओप्पो (Oppo) ने अपना नया टैबलेट Oppo Pad Air 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 16 नवंबर 2026 को चीन में पेश किया। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,050mAh की बड़ी बैटरी और 12.1 इंच की शानदार डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2.8K रेजोल्यूशन और मीडियाटेक का नया प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे स्टूडेंट्स, ऑफिस में काम करने वाले लोगों और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। बड़े डिस्प्ले और दमदार बैटरी के कारण इस टैबलेट पर ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग, ई-बुक पढ़ने और मल्टीटास्किंग जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। फिलहाल इसे चीन के बाजार में उतारा गया है और भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है

कंपनी ने Oppo Pad Air 6 को अलग-अलग रैम और स्टोरेज विकल्पों में पेश किया है। चीन में इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 3,099 युआन यानी करीब 44,000 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,499 युआन यानी लगभग 49,000 रुपये है। इसके अलावा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 3,999 युआन यानी करीब 56,000 रुपये में उपलब्ध होगा। टैबलेट के Soft Light डिस्प्ले वाले वेरिएंट की कीमत इससे अधिक है। चीन में इसकी बिक्री 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। हालांकि, भारतीय बाजार में इसकी कीमत और उपलब्धता की घोषणा अभी नहीं हुई है

परफॉर्मेंस के लिए Oppo Pad Air 6 में MediaTek Dimensity 7360 Super ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Arm Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। कंपनी ने इसे 8GB और 12GB LPDDR5X रैम के विकल्पों में पेश किया है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 3.1 का विकल्प मिलता है। इसका 5G वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी देता है। यह टैबलेट Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर काम करता है। ऐसे में यूजर्स को नए सॉफ्टवेयर फीचर्स के साथ बेहतर मल्टीटास्किंग अनुभव मिलने की उम्मीद है

You might also like!


RAIPUR WEATHER