नई दिल्ली, 17 नवंबर केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल गेन्स टैक्स) फिर बढ़ा दिया है। हालांकि, पेट्रोल पर यह शुल्क शून्य ही रखा गया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू स्तर पर ईंधन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था।
वित्त मंत्रालय ने 16 नवंबर की देररात जारी अधिसूचना में बताया कि सरकार ने 16 नवंबर से शुरू हुए पखवाड़े के लिए डीजल और एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल पर यह शुल्क शून्य रखा गया है। अधिसूचना के मुताबिक विमान ईंधन के निर्यात पर विंडफॉल शुल्क बढ़ाकर 12.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जो इससे पिछले पखवाड़े के लिए 11 रुपये प्रति लीटर था।
इसी तरह डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) और सड़क एवं बुनियादी ढांचा उपकर की दर अब बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 11.5 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क शून्य ही रखा गया है। मंत्रालय ने जारी अधिसूचना में कहा कि शुल्क में ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
मंत्रालय ने कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल की मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यात को हतोत्साहित कर पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 27 मार्च को डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर शुल्क को लगाया था। हर पखवाड़े इसकी दर में संशोधन किया जाता है। इसका उद्देश्य निर्यातकों को कीमतों के अंतर का अनुचित लाभ उठाने से रोकना भी है क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं।
Breaking News
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आसियान शिखर सम्मेलन के लिए फिलीपींस पहुंचे, क्वाड नेताओं से करेंगे मुलाकात
- नेपाल को भारत से 350 मेगावाट बिजली आयात की अनुमति, 56 मेगावाट निर्यात भी करेगा
- बहरीन के ईसा एयरबेस पर ईरान का ड्रोन हमला, अमेरिकी रडार सिस्टम निशाने पर, वाशिंगटन में सैन्य हलचल तेज
- ट्रेन के ब्रेक फेल होने का खतरा रोकने की तैयारी, रेलवे ने बढ़ाई सख्ती; अब हर रवाना ट्रेन में होगा ब्रेक टेस्ट
- भाई अजीत पवार की मौत के पीछे का सच जानना चाहती हैं सुप्रिया सुले, जांच पर उठाए सवाल
- सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर की मौजूदगी पर BJP ने दी प्रतिक्रिया
- ‘सब लालू यादव की राजनीतिक फैक्ट्री से निकले’: नीतीश सेतु के नाम पर तेज प्रताप ने खोला मोर्चा
- धनिया-पुदीना भूल जाएंगे आंवले की इस देसी चटनी का स्वाद है लाजवाब
- शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने : टंकराम वर्मा
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प, वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
केंद्र ने डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, नई दरें लागू







