Breaking News

सचिन तेंदुलकर ने म्यूजियम को भेंट किया अपना बैट-जर्सी और हेलमेट


खेल 17 November 2026
post

सचिन तेंदुलकर ने म्यूजियम को भेंट किया अपना बैट-जर्सी और हेलमेट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। इस बार उन्होंने मैदान पर बल्ले से नहीं, बल्कि अपने खास अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर से जुड़ी कई अनमोल यादगार चीजें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम को भेंट की हैं। इनमें उनके 25 ऐतिहासिक बल्ले, हेलमेट, जर्सी और कुछ निजी यादगार वस्तुएं शामिल हैं। इन सभी चीजों को म्यूजियम में विशेष रूप से तैयार किए गए 'बैटोग्राफी' सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा। यह पहल सचिन के 35 साल लंबे क्रिकेट सफर की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेगी

सचिन तेंदुलकर के इस खास कलेक्शन में सबसे भावुक कर देने वाली चीज वह पहला बल्ला है, जो उन्हें महज पांच साल की उम्र में उनकी बड़ी बहन सविता तेंदुलकर ने दिया था। साल 1978 में कश्मीर से लाया गया यह बल्ला सचिन के क्रिकेट सफर की शुरुआत से जुड़ा है। इसके अलावा उनके करियर के कई ऐतिहासिक मुकाबलों में इस्तेमाल किए गए बल्ले भी इस संग्रह का हिस्सा हैं।

इसमें 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पहला टेस्ट शतक लगाने के दौरान इस्तेमाल किया गया बल्ला, 2003 विश्व कप में इस्तेमाल किया गया बल्ला और 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 100वां शतक लगाने वाला बल्ला भी शामिल है। इतना ही नहीं, 2013 में अपने आखिरी टेस्ट मैच में इस्तेमाल किया गया बल्ला भी यहां रखा गया हैम्यूजियम को अपनी यादगार चीजें सौंपते समय सचिन तेंदुलकर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने बल्लों के प्रति भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि ये उनके शरीर का ही एक हिस्सा हैं और अब वह अपने शरीर का एक हिस्सा म्यूजियम को सौंप रहे हैं। उन्होंने म्यूजियम प्रबंधन से इन चीजों का अच्छे से ध्यान रखने की अपील भी की।

सचिन ने बताया कि मुंबई क्रिकेट ने उनके करियर को मजबूत नींव दी है। इसी शहर और यहां के क्रिकेट सिस्टम ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया। ऐसे में अपने करियर से जुड़ी खास चीजें मुंबई क्रिकेट को सौंपना उनके लिए बेहद भावुक पल था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER