Breaking News

Shah Rukh Khan के 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर विदेशी बच्ची ने किया डांस! 24 घंटे में 4 करोड़ व्यूज पार


मनोरंजन 14 November 2026
post

Shah Rukh Khan के 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर विदेशी बच्ची ने किया डांस! 24 घंटे में 4 करोड़ व्यूज पार

शाहरुख खान और काजोल की एवरग्रीन फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) को रिलीज हुए लगभग तीन दशक हो चुके हैं, लेकिन इसका खुमार आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. आज भी जब किसी शादी या महफिल में इस फिल्म का गाना 'मेहंदी लगा के रखना' बजता है, तो लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते. लेकिन इस गाने का जादू सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इसका क्रेज साफ देखा जा सकता है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबका दिल जीत लिया है. इस वीडियो में जॉर्जिया की एक छोटी सी बच्ची 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर इतने प्यारे एक्सप्रेशंस के साथ झूमती नजर आ रही है कि लोग उसे बार-बार देख रहे हैं. बच्ची का यह मासूम अंदाज लोगों को इस कदर पसंद आया कि महज 24 घंटे के अंदर ही इस वीडियो को 4.4 करोड़ (44 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आइए आपको बताते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से

वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्ची आग के पास एक बुजुर्ग शख्स के साथ बैठी दिखाई देती है. बताया जा रहा है कि वह शख्स उसके दादाजी हैं. दोनों ठंड से बचने के लिए आग के पास बैठे होते हैं. तभी अचानक बैकग्राउंड में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का मशहूर गाना 'मेहंदी लगा के रखना' बजने लगता है

You might also like!


RAIPUR WEATHER