बेंगलुरु, 13 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश की विकास यात्रा में बुनियादी ढांचे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेहतर संपर्क व्यवस्था से विकास, रोजगार और उद्योगों के नए अवसर पैदा होते हैं। जब इन अवसरों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन के कालेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। इस विस्तार के साथ बेंगलुरु का मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर के पार पहुंच गया है और दिल्ली-एनसीआर तथा मुंबई के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला देश का तीसरा शहर बन गया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि केवल परिवहन परियोजना का विस्तार नहीं है, बल्कि शहरवासियों का जीवन आसान बनाने और शहरी आवागमन को सुविधाजनक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही कर्नाटक को राज्य की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिली थी और अब गोवा को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन की सुविधा भी मिली है। भारत चिप निर्माण से लेकर जहाज निर्माण तक तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा सेंटर और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे आधुनिक प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।
कालेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक पिंक लाइन का विस्तारित हिस्सा करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इसकी लंबाई 7.5 किलोमीटर है। इस खंड में छह स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें कालेना अग्रहारा, हुलिमावु, आईआईएमबी, जेपी नगर चौथा चरण, जयदेव अस्पताल और तावरेकेरे शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने तावरेकेरे स्टेशन से बिलेकेनहल्ली स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु (आईआईएमबी) स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा भी की। इस दौरान उन्होंने नए मार्ग की सुविधाओं और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।
पिंक लाइन के विस्तारित हिस्से के यात्री सेवा के लिए खुलने के बाद नम्मा मेट्रो का कुल परिचालन नेटवर्क 96.10 किलोमीटर से बढ़कर 103.60 किलोमीटर हो गया है। इसके साथ ही बेंगलुरु देश का तीसरा ऐसा शहर बन गया है, जहां मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर से अधिक हो गया है। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच सार्वजनिक परिवहन संपर्क और मजबूत होगा।
शुरुआती चरण में इस मार्ग पर पांच समर्पित मेट्रो ट्रेनें संचालित की जाएंगी। यात्रियों को प्रत्येक आठ मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी। यात्रियों की संख्या और सिग्नलिंग व्यवस्था की स्थिरता को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में ट्रेनों के बीच का अंतराल कम करने की योजना है।
नए मार्ग के शुरू होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे दैनिक यात्रियों का समय बचेगा और सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। पिंक लाइन का विस्तार बेंगलुरु की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती देने के साथ शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा।
कार्यक्रम में राज्यपाल सुधा यादव, मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, बेंगलुरु शहरी विकास मंत्री कृष्णा बायरेगौड़ा और सांसद तेजस्वी सूर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।----
Breaking News
- अंबिकापुर : कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक
- रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
- रायपुर : राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
- एयर ट्रैफिक नेटवर्क फेल होने से अफरा-तफरी मचने के बाद US में फ्लाइट्स फिर से शुरू होंगी
- जब एक मैच में लगे 41 छक्के, इन 5 मुकाबलों में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
- SMAT 2026: वैभव सूर्यवंशी पुरुषों के T20 इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बने
- मैथिली ठाकुर की आवाज में छाया छठी मइया का गीत 'बाजन बाजे शहनैया
- Shah Rukh Khan के 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर विदेशी बच्ची ने किया डांस! 24 घंटे में 4 करोड़ व्यूज पार
- गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना का बड़ा दांव: 5 लाख का एक्सीडेंट बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर और पेंशन की गारंटी
- ला इलाहा इल्लल्लाह...BJP नेता राजेंद्र राठौड़ मंच पर पढ़ने लगे कलमा, खुदा-भगवान को एक बताकर बहू के लिए मांगा वोट
बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर के पार, पिंक लाइन के विस्तारित खंड का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाट








