नई दिल्ली, 13 नवंबर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट वैश्विक सेवा में रुकावट दूसरे दिन 13 नवंबर को भी जारी रही। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी को इस व्यवधान के पीछे किसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि या साइबर हमले का कोई संकेत नहीं मिला है। सॉफ्टवेयर कंपनी की सेवाओं से 74 देशों में लाखों व्यावसायिक और व्यक्तिगत उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं।
कंपनी समस्या के कारणों का पता लगा रही है, फिलहाल उसे किसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि की जानकारी नहीं है। कंपनी की आउटलुक और टीम्स समेत कई सेवाओं में लगातार दूसरे दिन भी व्यवधान बना रहा, जिससे भारत सहित दुनियाभर के उपयोगकर्ताओं को परेशानी हुई। माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवा में यह व्यवधान भारतीय समयानुसार शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 16 मिनट पर हुआ। माइक्रोसॉफ्ट 365 के व्यावसायिक और उद्यम ग्राहकों के साथ-साथ उपभोक्ता उत्पादों के लिए भी 'सेवा में गिरावट' लिखा दिखा।
कंपनी ने कहा कि वह अचानक बढ़े ‘ट्रैफिक’ के मूल कारण का पता लगाने और अपने बैकएंड सर्वर को फिर से चालू करने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि फिलहाल हमें इस घटना के पीछे किसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि की जानकारी नहीं है। समस्या दूर होने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी मूल कारण से जुड़ी रिपोर्ट में साझा की जाएगी।
भारत में विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवा में व्यवधान के कारण उसकी ई-मेल सहायता सेवाएं प्रभावित हुई हैं और वह ग्राहकों के ई-मेल प्राप्त नहीं कर पाएगी। विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि सहायता के अन्य सभी माध्यम उपलब्ध हैं।
एअर इंडिया ने कहा कि उसकी ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं हुआ है और सभी संचालन सामान्य हैं।
भारत में उपयोगकर्ताओं ने गुरुवार रात करीब 11 बजे से समस्याओं की शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दी थीं। वेबसाइट पर व्यवधान की शिकायतों की संख्या रात के दौरान कम हुई, लेकिन शुक्रवार सुबह छह बजे के बाद इनमें फिर तेजी से बढ़ोतरी हुई।
Breaking News
- बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर के पार, पिंक लाइन के विस्तारित खंड का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाट
- केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ाया
- यंग और हेनरी ने भारत को चौथे ODI में 244 रन से हराया
- नेपाल के नवनियुक्त भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने दो मंत्रियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा
- चीन दौरे पर जाएंगे नेपाल के 20 सांसद, 15 नवंबर से शुरू होगी 11 दिवसीय यात्रा
- एमसीबी : स्वास्थ्य सेवाओं में एमसीबी जिले की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला राष्ट्रीय NQAS प्रमाणन
- अम्बिकापुर : घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी
- अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 3,050 करोड़ रुपये में इंटेलीस्मार्ट का किया अधिग्रहण
- माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित, कंपनी को साजिश की आशंका नहीं
- सर्दियों में मिलने वाला अमरूद विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत है
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित, कंपनी को साजिश की आशंका नहीं







