नई दिल्ली, 12 नवंबर घरेलू विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फॉरेक्स मार्केट) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय मुद्रा की चाल में तेजी बनी हुई नजर आ रही है। रुपये ने आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ शुरुआत की थी। हालांकि कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही रुपये ने सुधर कर बढ़त बना ली। इसके पहले पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को रुपया 25 पैसे की मजबूती के साथ 93.69 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। आज भी भारतीय मुद्रा अपनी बढ़त को बरकरार रखे हुए है।
आज सुबह इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट खुलते ही डॉलर इंडेक्स की मजबूती और आयातकों की डॉलर डिमांड के कारण रुपये पर हल्का दबाव देखा गया। इसी दबाव की वजह से शुरुआती सत्र में भारतीय रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 4 पैसे टूट कर 93.73 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला। कमजोर शुरुआत होने के बाद इक्विटी मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से शुरू हुई लिवाली के कारण फॉरेक्स मार्केट में भी डॉलर का इनफ्लो (आवक) तेज हो गया, जिससे रुपये की स्थिति में सुधार होने लगा। सुबह 10:45 बजे तक का कारोबार होने के बाद भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 93.62 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
अमेरिकी डॉलर में आई इस तेजी के पीछे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ती आशंकाओं को मुख्य वजह माना जा रहा है। इसके चलते दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स उछल कर अपने एक महीने के ऊपरी स्तर के करीब पहुंच गया है। इस समय डॉलर इंडेक्स 103.05 के स्तर पर मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है, जिससे एशियाई मुद्राओं पर दबाव बना हुआ है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आई इस मामूली सुस्ती के बीच अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में भी भारतीय रुपये में मिला-जुला और सीमित दायरे का कारोबार देखा जा रहा है। ब्रिटिश पॉन्ड के खिलाफ भारतीय रुपये में शुरुआती सत्र के दौरान हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है और यह 124.21 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह यूरोपीय संघ की साझा मुद्रा यूरो के सामने भी रुपया आज सुबह अपनी स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है और यह 103.75 रुपये के स्तर पर बना हुआ है।
विदेशी मुद्रा बाजार के जानकारों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से जारी भारी खरीदारी रुपये के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच बनी हुई है। भारतीय इक्विटी बाजार की मजबूत शुरुआत से रुपये की गिरावट को निचले स्तरों पर अच्छा सहारा मिल रहा है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, आज के पूरे कारोबारी सत्र के दौरान स्पॉट डॉलर-रुपया के लिए नीचे की तरफ 93.50 पर मजबूत सपोर्ट और ऊपर की तरफ 94.10 के स्तर पर कड़ा रेजिस्टेंस बना रह सकता है।
Breaking News
- बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर के पार, पिंक लाइन के विस्तारित खंड का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाट
- केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ाया
- यंग और हेनरी ने भारत को चौथे ODI में 244 रन से हराया
- नेपाल के नवनियुक्त भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने दो मंत्रियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा
- चीन दौरे पर जाएंगे नेपाल के 20 सांसद, 15 नवंबर से शुरू होगी 11 दिवसीय यात्रा
- एमसीबी : स्वास्थ्य सेवाओं में एमसीबी जिले की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला राष्ट्रीय NQAS प्रमाणन
- अम्बिकापुर : घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी
- अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 3,050 करोड़ रुपये में इंटेलीस्मार्ट का किया अधिग्रहण
- माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित, कंपनी को साजिश की आशंका नहीं
- सर्दियों में मिलने वाला अमरूद विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत है
डॉलर के मुकाबले कमजोर शुरुआत के बाद रुपये ने बनाई बढ़त, एफआईआई के डॉलर इनफ्लो से मिला सहारा







