मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के
पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की
कामना की है। उन्होंने विशेष रूप से किसानों की उन्नति और प्रदेश के प्रत्येक
परिवार के जीवन में सुख-शांति बने रहने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव
साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में
प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।
भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और
जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता का महत्वपूर्ण संदेश देती
है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी प्रदेश की समृद्ध
सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत
प्रतीक है। यह पर्व छत्तीसगढ़ की माटी की परंपराओं, ग्रामीण
जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है।छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड तेज
टक्कर में दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम, आक्रोशित ग्रामीणों
ने ट्रक फूंका ज़्यादा जानें इतिहास जानें उत्तर प्रदेश समाचार देसी उत्पाद खोजें
उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ-साथ समाज में
प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। गोवर्धन
पूजा जहां प्रकृति और गौवंश के संरक्षण का संदेश देती है, वहीं
गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी से प्रार्थना करते हुए
कामना की कि छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से भरे रहें। प्रदेश के अन्नदाताओं
के जीवन में समृद्धि आए और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति
एवं खुशहाली बनी रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए
गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को पुनः हार्दिक
शुभकामनाएं दीं
Breaking News
- कटहल की निहारी का देसी स्वाद,
- नेपाल में सात माह में नहीं हो सकी आयोगों में नई नियुक्ति
- गोवर्धन पूजा पर CM साय का खास संदेश, किसानों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों में राष्ट्रहित सर्वोपरि
- गोवर्धन पूजा सिखाती है प्रकृति संरक्षण का महत्व
- 15 साल की उम्र में 5 प्रॉपर्टी और Mercedes की मालकिन बन गई थीं नीतू कपूर
- दिवाली का बोनस अभी भी बचा है? SBI की इस FD में लगाएं पैसा, 444 दिन में पाएं शानदार रिटर्न
- तीसरा ODI: बारिश की देरी के बाद भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया; टिकनर की जगह फ़िशर आए
- विदेश मंत्री जयशंकर ने यूक्रेन विवाद और कूटनीतिक पहल पर रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से बात की
- विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने यूक्रेन संघर्ष पर चल रही कूटनीतिक पहलों पर चर्चा की
गोवर्धन पूजा पर CM साय का खास संदेश, किसानों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद







