Breaking News

शुरुआती कारोबार में रुपये ने डॉलर के मुकाबले दिखाई मजबूती, दूसरी प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में भी मजबूत हुआ रुपया


व्यापार 09 November 2026
post

शुरुआती कारोबार में रुपये ने डॉलर के मुकाबले दिखाई मजबूती, दूसरी प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में भी मजबूत हुआ रुपया

नई दिल्ली, 09 नवंबर । घरेलू विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फॉरेक्स मार्केट) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज शुरुआती सत्र में भारतीय मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में 93.92 के स्तर पर बंद होने के बाद आज सुबह रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 93.82 के स्तर पर खुला था। लेकिन शुरुआती कारोबार में रुपया और मजबूत होकर 93.68 के स्तर तक आ गया। हालांकि इसके बाद आयातकों की ओर डॉलर की मांग में तेजी आने के कारण रुपये पर दबाव बढ़ने लगा, जिससे भारतीय मुद्रा फिसल कर 93.85 के स्तर तक आ गई। फॉरेक्स मार्केट में लगातार जारी उतार चढ़ाव के बीच सुबह 10:45 बजे भारतीय मुद्रा 93.83 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बनी हुई थी।

आज सुबह के सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले आई इस रिकवरी को दुनिया की प्रमुख छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत बताने वाले डॉलर इंडेक्स में आई 0.18 प्रतिशत की गिरावट से भी बड़ा सहारा मिला। डॉलर इंडेक्स फिलहाल 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 102.11 के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार जारी नरमी से भी रुपये की सेहत को सपोर्ट मिला है।

अमेरिकी डॉलर के साथ-साथ आज सुबह दुनिया की अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में भी भारतीय रुपया जोरदार बढ़त बनाने में पूरी तरह कामयाब रहा है। ब्रिटिश पॉन्ड (जीबीपी) के खिलाफ भारतीय रुपये में आज सुबह से ही चौतरफा मजबूती का रुख बना हुआ है। इस मजबूती की वजह से पिछले कारोबारी सत्र में 125.69 के स्तर पर बंद होने वाला पॉन्ड आज 0.15 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट का शिकार होकर 125.53 के स्तर पर आ गया है। इसी तरह यूरोपीय संघ की साझा मुद्रा यूरो (ईयूआर) के मुकाबले भी रुपया आज अपनी ताकत दिखा रहा इसकी वजह से पिछले सत्र में 104.92 के स्तर पर बंद होने वाला यूरो आज भारतीय मुद्रा के सामने 0.20 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 104.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जापानी येन (जोपीवाई) के खिलाफ भी रुपया आज 0.05 प्रतिशत की मजबूती दिखाते हुए 0.59 के स्तर पर बना हुआ है।

विदेशी मुद्रा बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर टेक शेयरों के ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर बनी चिंताओं के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों का भारतीय बाजार की ओर निरंतर रुख करना रुपये के लिए एक बड़ा लाइफलाइन साबित हो रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर इंडेक्स का 102 के स्तर के करीब आना और एशियाई बाजारों में सुबह से बना मजबूत सेंटिमेंट आने वाले सत्रों में रुपये को और मजबूती दे सकता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि शॉर्ट टर्म के लिहाज से आज के पूरे कारोबारी सत्र के दौरान स्पॉट डॉलर-रुपया के लिए नीचे की तरफ 93.50 पर मजबूत सपोर्ट है, जबकि ऊपर की तरफ 94.30 के स्तर पर कड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER