रायपुर, 04 नवंबर । बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश के 16 जिलों में के लिए आज (4 नवंबर ) यलो अलर्ट जारी किया है।
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव के कारण मौसम विभाग ने मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी हिस्सों (बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों) के लिए मौसम चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने जिन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्क रहने (यलो अलर्ट) को कहा है उनमें मुख्य रूप से बस्तर (जगदलपुर), दंतेवाड़ा, कांकेर-, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के प्रमुख जिले:,रायपुर, दुर्ग,धमतरी, महासांमुद, गरियाबंद, बालोद, बेमतरा, राजनंदगांव शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में चक्रवात की बाहरी कतारों की वजह से 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम (कहीं-कहीं भारी) बारिश की चेतावनी है।
राजधानी रायपुर में सोमवार से ही आसमान में बादल छाए हैं। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में 22 मिमी बारिश दर्ज हुई। पेण्ड्रा रोड में सबसे कम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।कई इलाकों में बादल छाए रहे और शाम होते-होते कुछ जगह तेज बारिश भी हुई।
Breaking News
- वासुदेव बलवंत फड़के जयंती: साहस और देशभक्ति की अमर मिसाल
- रायपुर : विशेष लेख : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी
- रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: रामू रोहरा
- बिहान की दीदियों को उद्यमी बनाने बस्तर में बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला
- हर व्यक्ति के लिए अलग होती है योग थेरेपी, अपनाने से पहले जानें इसकी भूमिका और सीमाएं
- छत्तीसगढ़ के 16 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी
- अंतरिक्ष से वोटिंग! NASA के 3 एस्ट्रोनॉट्स ने रचा अनोखा उदाहरण
- जब टॉप पर थे आरडी बर्मन और कल्याणजी-आनंदजी, उस दौर में ऐसे मिला अनु मलिक को ब्रेक
- हमारे देश की भविष्य की दिशा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं”: रामास्वामी ने ओहायो गवर्नर की दौड़ स्वीकार की
छत्तीसगढ़ के 16 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी







