Breaking News

रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज से पहले ही मचाया गदर! Box Office पर कमा लिए इतने करोड़


मनोरंजन 02 November 2026
post

रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज से पहले ही मचाया गदर! Box Office पर कमा लिए इतने करोड़

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायणम्' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार चर्चा में बने हुए हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और टिकटों की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। ताजा ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 तक फिल्म की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग लगभग 75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसमें भारत और विदेशी बाजारों से हुई प्री-सेल्स की कमाई शामिल है

घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'रामायणम्' ने भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 47.62 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। इसमें ब्लॉक की गई सीटों की बुकिंग भी शामिल है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद घरेलू एडवांस कलेक्शन लगभग 38.03 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म के करीब 9 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है। देशभर के 532 शहरों में 36 हजार से ज्यादा शो के लिए बुकिंग दर्ज की गई है। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कितनी दिलचस्पी है

फिल्म की कमाई में विदेशी बाजारों का भी बड़ा योगदान देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में एडवांस बुकिंग से फिल्म ने लगभग 3.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अमेरिका में फिल्म के पेड प्रीव्यू को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका में दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दिखाती है। भारत में हिंदी वर्जन टिकट बिक्री में सबसे आगे है, जबकि कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं के वर्जन को भी दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्यों में एडवांस बुकिंग के आंकड़े काफी मजबूत बताए जा रहे हैं

रामायणम्' की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस बड़े कलाकारों के समूह ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है

You might also like!


RAIPUR WEATHER