धमतरी, 02 नवंबर । शहर के सोरिद-जोधापुर-डाकबंगला वार्ड में पिछले डेढ़ माह से पाइपलाइन के माध्यम से दूषित एवं गंदे पानी की सप्लाई होने से वार्डवासी परेशान हैं। स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर सोमवार को तीनों वार्डों के रहवासी बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने महापौर और आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्या का निराकरण करने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद वार्डवासियों एवं पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त अरुण वर्मा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पिछले डेढ़ माह से नलों में ऐसा गंदा पानी आ रहा है, जिसे पीना तो दूर, नहाने और कपड़े धोने के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसके कारण मोहल्लेवासियों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के लगातार सेवन से जलजनित बीमारियां फैलने और क्षेत्र में महामारी की आशंका बनी हुई है।
क्षेत्र की महिलाओं जिसमें बेदीन बाई, दुजबाई, सावित्री बाई और गायत्री बाई सहित अन्य रहवासियों ने बताया कि कई दिनों से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसकी शिकायत करने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई है। मजबूरी में लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा कि वार्डवासी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी निराकरण नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन डेढ़ माह से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो तीनों वार्डों के रहवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन में पाइपलाइन की जांच कर लीकेज और अन्य तकनीकी खामियों को तत्काल दुरुस्त करने तथा स्वच्छ पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद योगेश लाल, दीपक सोनकर, सुमन मेश्राम, सूरज गहरवाल, पूर्णिमा गजानंद रजक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और महिलाएं मौजूद रहीं।
मामले में आयुक्त अरुण वर्मा ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि शाम तक व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा। पाइपलाइन में जहां भी लीकेज है, उसे दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
Breaking News
- न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन
- रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज से पहले ही मचाया गदर! Box Office पर कमा लिए इतने करोड़
- डेढ़ माह से दूषित पानी की सप्लाई, आक्रोशित वार्डवासियों ने निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन
- लिवर की सेहत का रखें ख्याल, जानें सही खानपान और दिनचर्या
- मप्र में संघ का महा-मंथन शुरू : संगठनात्मक ढांचे में बदलाव, डिजिटल चुनौतियों और वैश्विक संवाद समेत तमाम विषयों पर हो रहा विचार
- पंजाब के तीन आआपा विधायक भाजपा में शामिल
- ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका, महली बियर्डमैन और ओली पीक शामिल
- स्टॉक मार्केट में ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स की सांकेतिक बढ़त के साथ एंट्री, मामूली मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- अफगान तालिबान को पाकिस्तान की चेतावनी - आतंकवादियों को समर्थन बंद नहीं किया तो भुगतने होंगे परिणाम
- दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, बहुत खराब श्रेणी में पहुंची हवा, India Gate और Janpath का AQI 335 दर्ज
डेढ़ माह से दूषित पानी की सप्लाई, आक्रोशित वार्डवासियों ने निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन







