ढाका (बांग्लादेश), 01 नवंबर ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) की जासूसी शाखा (डीबी) ने कथित राज्य विरोधी साजिश, हिंसक उकसावे, अवैध फंडिंग और सोशल मीडिया में प्रचार पर दर्ज मामले में मेजर (सेवानिवृत्त) खंडाकर अब्दुल हाफिज को गिरफ्तार किया है। जासूसी शाखा के अतिरिक्त आयुक्त एमडी शफीकुल इस्लाम ने कहा कि टीम ने गुरुवार देररात उसे राजधानी के बनानी इलाके से उठाया।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार जासूसी शाखा के अतिरिक्त आयुक्त इस्लाम आज बताया कि हाफिज को उस मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सेना के दो अन्य पूर्व अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शफीकुल ने आरोप लगाया कि हाफिज, लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) देबाशीष कुमार बरुआ और लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) काजी गुलशन आरा राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
देबाशीष और गुलशन आरा आतंकवाद विरोधी कानून और साइबर सुरक्षा अध्यादेश की कई धाराओं के तहत पल्लबी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के सिलसिले में फिलहाल जेल में हैं। इससे पहले डीबी ने 11 अक्टूबर की रात ढाका से दो सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।
पहले दावा किया गया था कि खंडाकर अब्दुल हाफिज को देश में अस्थिरता पैदा करने की कथित साजिश के तहत अवामी लीग की गतिविधियों से उनके कथित संबंधों के बारे में जानकारी थी, जिनकी गतिविधियों पर वर्तमान में प्रतिबंध लगा हुआ है। डीबी ने कहा कि दोनों अधिकारियों को सोशल मीडिया पर राज्य विरोधी प्रचार में उनकी कथित संलिप्तता और साइबर अपराधों के माध्यम से सार्वजनिक सुरक्षा को कमजोर करने के प्रयासों के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।
Breaking News
- न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन
- रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज से पहले ही मचाया गदर! Box Office पर कमा लिए इतने करोड़
- डेढ़ माह से दूषित पानी की सप्लाई, आक्रोशित वार्डवासियों ने निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन
- लिवर की सेहत का रखें ख्याल, जानें सही खानपान और दिनचर्या
- मप्र में संघ का महा-मंथन शुरू : संगठनात्मक ढांचे में बदलाव, डिजिटल चुनौतियों और वैश्विक संवाद समेत तमाम विषयों पर हो रहा विचार
- पंजाब के तीन आआपा विधायक भाजपा में शामिल
- ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका, महली बियर्डमैन और ओली पीक शामिल
- स्टॉक मार्केट में ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स की सांकेतिक बढ़त के साथ एंट्री, मामूली मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- अफगान तालिबान को पाकिस्तान की चेतावनी - आतंकवादियों को समर्थन बंद नहीं किया तो भुगतने होंगे परिणाम
- दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, बहुत खराब श्रेणी में पहुंची हवा, India Gate और Janpath का AQI 335 दर्ज
बांग्लादेश में रिटायर्ड मेजर खंडाकर अब्दुल हाफिज गिरफ्तार







