Breaking News

T20 World Cup 2028 का फाइनल कहां होगा? भारत के सेमीफाइनल वेन्यू पर भी हुआ खुलासा


खेल 31 October 2026
post

T20 World Cup 2028 का फाइनल कहां होगा? भारत के सेमीफाइनल वेन्यू पर भी हुआ खुलासा

क्रिकेट प्रेमियों के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के आयोजन स्थल को लेकर रिपोर्ट में अहम जानकारी दी गई है। खबरों के मुताबिक, 2028 टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में शामिल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में खेला जा सकता है। इसके साथ ही सेमीफाइनल मुकाबलों के वेन्यू को लेकर भी संभावित जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि अगर भारतीय टीम टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहती है, तो उसका सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित ऑप्टस स्टेडियम में कराया जा सकता है। हालांकि, इन वेन्यू को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है

रिपोर्ट के अनुसार, 2028 टी20 वर्ल्ड कप का एक सेमीफाइनल न्यूजीलैंड में और दूसरा ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सेमीफाइनल के लिए पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है। भारत के लिहाज से भी इस मैदान का चयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह पर्थ का टाइम जोन है, जो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, मेलबर्न और ब्रिस्बेन जैसे शहरों की तुलना में भारतीय दर्शकों के लिए अधिक अनुकूल है। इससे भारत में मैचों के प्रसारण के समय को बेहतर तरीके से निर्धारित करने में मदद मिल सकती है। भारतीय टीम यदि सेमीफाइनल तक पहुंचती है, तो उसे पर्थ में खेलने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, अंतिम मुकाबला आवंटन की आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को फाइनल की मेजबानी मिलने की संभावना इसलिए भी खास है, क्योंकि इस मैदान पर पहले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले आयोजित हो चुके हैं। साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी एमसीजी में ही खेला गया था। उस मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। करीब एक लाख दर्शकों की क्षमता वाला यह मैदान क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियमों में गिना जाता है। यदि 2028 में यहां फाइनल आयोजित होता है, तो एमसीजी दूसरी बार पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल की मेजबानी करेगा। दूसरी ओर, रिपोर्ट में एडिलेड ओवल को इस बार फाइनल और सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों की मेजबानी से बाहर रहने की संभावना जताई गई है। साल 2022 में इसी मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था

You might also like!


RAIPUR WEATHER