आइची-नागोया, 20 अक्टूबर भारतीय निशानेबाज सृष्टि अरोड़ा ने एशियाई पैरा खेल-2026 में अपने पदार्पण को यादगार बनाते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए सृष्टि ने पदक अपने नाम किया।
सृष्टि ने फाइनल में 214.7 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शुरुआती सीरीज में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद उन्होंने धैर्य बनाए रखा और एलिमिनेशन दौर में शीर्ष चार निशानेबाजों के बीच बनी रहीं। इसके बाद उन्होंने पोडियम पर जगह बनाकर भारत को निशानेबाजी में एक और पदक दिलाया। ईरान की निशानेबाजों ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीते। भारत की दूसरी निशानेबाज सुमेधा पाठक 111.4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं।
राजस्थान के अजमेर की रहने वाली सृष्टि ने वर्ष 2023 में पैरा पिस्टल निशानेबाजी शुरू की थी। उसी वर्ष अपनी पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने तेजी से प्रगति की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2024 में उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
वर्ष 2025 में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित विश्व पैरा निशानेबाजी विश्व कप में सृष्टि ने मिश्रित टीम और महिला टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। महिला टीम स्पर्धा में उन्होंने विश्व और एशियाई रिकॉर्ड बनाने वाली टीम का हिस्सा रहते हुए उपलब्धि हासिल की। इसी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक भी जीता। अल ऐन विश्व कप में भी उन्होंने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
सृष्टि ने वर्ष 2026 में दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व पैरा निशानेबाजी चैंपियनशिप की पी-6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वह वर्ष 2025 की पैरा राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुकी हैं। सृष्टि का एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक उनके तेजी से उभरते अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Breaking News
- भारत-न्यूजीलैंड के बीच एफटीए हुआ लागू, भारतीय सामानों को 100 फीसदी ड्यूटी-फ्री एंट्री
- विजयादशमी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
- रावण दहन के साथ बुराइयों को मिटाने का संकल्प
- एशियाई पैरा खेल: जेहान मदन ने टेबल टेनिस पुरुष एकल वर्ग-1 में जीता कांस्य
- एशियाई पैरा खेल: सृष्टि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में जीता कांस्य
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण अफ्रीकी संघ की बैठक के दौरान ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री क़ोहिर रसूलज़ोदा से मुलाकात की।
- भारत ने परमाणु हथियारों के पहले प्रयोग न करने की अपनी प्रतिबद्धता को बहुपक्षीय कानूनी समझौते का हिस्सा बनाने के प्रस्ताव को दोहराया।
- RSS चीफ मोहन भागवत बोले- भारत को तोड़ना चाहती हैं बुरी ताकतें, रिजीम चेंज से नहीं बदलेंगे हालात
- ऋतु बराला केस में FIR की मांग पर रातभर धरने पर बैठे डोटासरा-गहलोत, जयपुर पुलिस आयुक्तालय में कांग्रेस का प्रदर्शन
- भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज विजयदशमी के अवसर पर लागू हो गया है।
एशियाई पैरा खेल: सृष्टि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में जीता कांस्य







