नई दिल्ली, 19 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह सबसे पहले शारदीय नवरात्रि पर मां महागौरी से समस्त देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''त्याग और तप की देवी मां महागौरी के आशीष से सबका भविष्य उज्ज्वल हो। हर किसी को जीवन में यश और कीर्ति की प्राप्ति हो, यही कामना है।''
प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी पोस्ट में सुभाषितम्- ''यैस्तु भक्त्या स्मृता नूनं तेषां वृद्धिः प्रजायते। ये त्वां स्मरन्ति देवेशि रक्षसे तान्न संशयः।।'' साझा किया।
यह श्लोक सनातन धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ 'दुर्गा सप्तशती' के 'देवी कवचम्' से लिया गया है।
इसका भाव है, ''जिन्होंने भक्तिपूर्वक देवी का स्मरण किया है, उनका निश्चय ही अभ्युदय (उन्नति और वृद्धि) होता है। हे देवेश्वरी! जो तुम्हारा चिंतन करते हैं, तुम उनकी निःसन्देह रक्षा करती हो।'' आदिकाल से मान्यता है कि इस कवच का पाठ करने से साधक की हर परिस्थिति में नकारात्मक ऊर्जा, भय, शोक और संकटों से रक्षा होती है।
Breaking News
- ओआईसी की बैठक में देश विरोधी संदर्भों को भारत ने किया खारिज, कहा- पाकिस्तान ने अपने एजेंडे के लिए संगठन का दुरुपयोग किया
- संघर्ष के मैदान में अंत तक मुकाबला करना ही असली जीत है: आरशी गुप्ता
- कोरबा के लाल मैदान में होगा 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, आसमानी आतिशबाजी जगमगाएगा मैदान
- रोज 1 मौसंबी खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
- कोरबा में एसईसीएल कॉलोनी के मकान में लाखों की चोरी, नौकरानी के भरोसे था घर
- 'आरएपीओ23' से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू करेंगे रितेश देशमुख
- कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा
- शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- महानवमी: नारी शक्ति और सम्मान का प्रतीक
- एशियाई पैरा खेल: मोना अग्रवाल को स्वर्ण, अवनि लेखरा ने जीता रजत
प्रधानमंत्री मोदी ने शारदीय नवरात्रि पर महागौरी से की सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना







