केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बैंकॉक में वार्षिक बैठकों के दौरान ब्रिटेन के वित्त मंत्री जॉन हीली से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने चौथे भारत-ब्रिटेन वित्तीय बाजार संवाद के सफल समापन, फिनटेक बैठकों और संबंधित आईयूकेएफपी बैठकों पर चर्चा की, जो पिछले आर्थिक और वित्तीय संवाद के परिणामों पर आधारित हैं।
बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने साझा प्राथमिकताओं और रचनात्मक एवं समावेशी जी20 प्रक्रिया के लिए ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।
सुश्री सीतारमण ने उन्हें यह भी बताया कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों, हरित प्रौद्योगिकी और शहर-क्षेत्र साझेदारी में प्रस्तावित सहयोग के साथ 14वें आर्थिक एवं वित्तीय संवाद (ईएफडी) का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दोनों पक्षों ने इस वर्ष दिसंबर में अगले ईएफडी के आयोजन की पुष्टि की।







