Breaking News

आईएएस जयवर्धन गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त


छत्तीसगढ़ 14 October 2026
post

आईएएस जयवर्धन गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त

रायपुर, 14 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्रीय गृह मंत्रालय में केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पद का कार्यभार संभालने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी होगी।

भारत सरकार की ओर से इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजे गए ई-मेल में आईएएस एस. जयवर्धन को तुरंत उनके कर्तव्यों से मुक्त कर गृह मंत्रालय, दिल्ली में अपना नया कार्यभार संभालने कहा गया है। इस संबंध में आज आदेश भी जारी किया गया है।

निर्देशों के अनुसार, अधिकारी को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का आदेश नियुक्ति जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर पद संभाल लेना चाहिए। ऐसा न करने पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना से डिबार (अयोग्य घोषित) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

केंद्रीय स्टाफिंग योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था है। जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा और अन्य अखिल भारतीय व केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों को केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया जाता है।

केंद्र में काम करने की अवधि आमतौर पर 3 से 5 वर्ष की होती है (जैसे उप सचिव के लिए 4 वर्ष)। इसके बाद अधिकारियों को वापस अपने मूल राज्य कैडर में लौटना होता है। इस योजना के तहत सभी नियुक्तियों का प्रबंधन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया जाता है और अंतिम मंजूरी कैबिनेट की नियुक्ति समिति देती है, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER